हैवानियत की सारी हदें पार: 13 साल की नाबालिक को बदमाशों ने बनाया हवस का शिकार

0
120

 

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर दरिंदों ने 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र की है। इस घिनौनी घटना में पीड़ित लड़की के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार की गईं, जिससे उसे बाहर आने में काफी वक्त लगेगा। बमोरी थाना प्रभारी SI अरविंद गौड़ ने इस घटना की पुष्टि की है।

दुष्कर्म की यह घटना तब घटी जब पीड़िता, जो कक्षा 6 की छात्रा है, अपने पिता के निधन के बाद अपने मामा के घर पर रह रही थी। वह घर के पास बने खलियान में भूसा लेने गई थी, जहां से तीनों नाबालिग लड़के उसे खींच कर ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर एक के बाद एक तीनों ने उसके साथ जबरदस्ती की और लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस दरिंदगी में नाबालिग लड़की के साथ सारी हदें पार कर दी गईं। पीड़िता रोती रही, बिलखती रही, खुद को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन तीनों में से किसी को भी उसके ऊपर दया नहीं आई।

पुलिस ने फिलहाल तीनों नाबालिग लड़कों के खिलाफ बमोरी थाने में मामला दर्ज कर लिया है। बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से ही तीनों नाबालिग फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

इधर, पीड़ित नाबालिग लड़की को इलाज के लिए गुना जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका मेडिकल चेकअप किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई है।

यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है और इस पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here