CG CRIME : कॉलोनी में घूमती महिलाओं और लड़कियों के साथ करता था छेड़छाड़… इस बार CCTV में कैद

0
49

रायपुर \ पिछले कुछ समय से रायपुर की पॉश कॉलोनियों और इलाकों में एक शख्स बाइक पर पहुंचता था और महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम देता था। वह खासकर रात में वॉक के लिए निकली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था।

पुलिस को लगातार इस तरह की वारदातों की शिकायत मिल रही थी। बीती रात आरोपी युवक फिर से बाइक पर पहुंचा और महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगा। लेकिन इस बार उसकी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। खोजबीन में पता चला कि आरोपी स्थानीय आदित्य हाइट्स में रहने वाला साकेत जैन है।

इस सूचना के बाद पंडरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुरंत आरोपी को धर दबोचा और थाने लाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं दूसरी तरफ, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने आदित्य हाइट्स का घेराव कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here