अभियान निजात के तहत अवैध शराब का परिवहन करते हुए 32 पौवा देशी मदिरा मशाला शराब के साथ आरोपी कमलेश वर्मा गिरफ्तार

0
30

रायपुर पुलिस -इस प्रकार है कि दिनांक 18.06.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति सफेद रंग के एक्टीवा वाहन से बिक्री करने हेतु शराब लेकर जा रहा है कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ के रवाना होकर रास्ते में मिले गवाहान् को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर नोटिस देकर सहमति प्राप्त कर मुखबिर पंचनामा तैयार किया गया तथा हमराह स्टाफ गवाहान् के रवाना होकर ग्राम बिलाडी यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुॅचने पर मुखबिर के बताये हुलिया का व्यक्ति सफेद रंग के एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 पी.ई. 8316 में कुछ सामान रखा हुआ जाते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पूछने पर अपना नाम कमलेश वर्मा पिता श्रीराम वर्मा उम्र 45 साल साकिन वार्ड क्र0 18 केसदा स्कूल पारा, थाना हथबंद जिला बलौदाबाजार छ0ग0 का रहने वाला बताया तथा एक्टीवा में रखे सफेद रंग के थैला को चेक करने पर 32 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब रखा मिला जिसे गवाहो के समक्ष बरामद कर उक्त शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया जो कोई कागजात नही होना लिखित दिया जिस पर आरोपी के कब्जे से एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 04 पी.ई. 8316 पुरानी इस्तेमाली कीमती 30000/रू तथा सफेद रंग के थैला के अंदर रखा 32 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर कीमती 3520/रू जुमला कीमती 33520/रू को समक्ष गवाहन् मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अप0क्र0 314/2024 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
नाम आरोपी- कमलेश वर्मा पिता श्रीराम वर्मा उम्र 45 साल साकिन वार्ड क्र0 18 केसदा स्कूल पारा, थाना हथबंद जिला बलौदाबाजार

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here