अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला द्वारा सावन उत्सव मनाया……….महिला सशक्तिकरण व स्वच्छता अभियान रही थीम : अनिता नीरज अग्रवाल

0
65

रायपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा सावन के पावन पर्व पर स्वच्छता अभियान की थीम पर झुला उत्सव क्रॉस विंड सोसायटी मोवा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

संस्था की रायपुर शाखा अध्यक्षा अनिता नीरज अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कई आकर्षक गेम, हौजी, झुले व कई तरह के विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य नारी सशक्तिकरण व संगठन को मजबूत करना है। स्वच्छता अभियान की शुरुआत अपने घर, अपने सोसायटी व अपने मोहल्ले से करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। इसी कार्यक्रम में मंदिर में फूलों से खाद बनाने वाले एक संयंत्र का भी उद्घाटन किया गया। जिससे मंदिर में व घरों में चढ़ाए जाने वाले पुष्प का सही उपयोग हो सके। कार्यक्रम में अनिता नीरज अग्रवाल के अलावा श्रीमती मधु गोयल (अध्यक्ष बाल विकास ), वीणा अग्रवाल (सचिव), अंजू बगडिय़ा, सरिता अग्रवाल, प्रेमलता अग्रवाल, पल्लवी गोयल, राधा अग्रवाल एवं अन्य महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here