BREAKING NEWS : केंद्र सरकार ने 25 जून को घोषित किया ‘संविधान हत्या दिवस’

0
43

 

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किया है। केंद्र सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि 25 जून 1975 को देश में इमरजेंसी लागू की गई थी। इस घोषणा की जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही मानसिकता का परिचय देते हुए देश पर आपातकाल थोपकर हमारे लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था। लाखों लोगों को बिना किसी गलती के जेल में डाल दिया गया और मीडिया की आवाज़ को दबा दिया गया। भारत सरकार ने हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। यह दिन उन सभी लोगों के बड़े योगदान को याद करेगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को सहन किया था।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here