पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड 57 में बुथ अध्यक्षों और वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक संपन्न

0
73

 

रायपुर। आगामी दक्षिण उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के संदर्भ में पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड 57 में मंगलवार, 6 अगस्त 2024 को बुथ अध्यक्षगणों और वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से वार्ड प्रभारी श्री प्रमोद तिवारी और सभापति श्री प्रमोद दूबे उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान, आदरणीय प्रमोद तिवारी ने सभी बुथ अध्यक्षों को कार्यों का बंटवारा, रूपरेखा और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारियाँ प्रदान कीं। इस अवसर पर उन्होंने आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाने और पार्टी की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस बैठक का उद्देश्य आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सफलता सुनिश्चित करने और सभी कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाना था। वार्ड के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन और बुथ अध्यक्षों ने इस बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया और आगामी चुनावों के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here