CG NEWS : शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर : मदिरा स्प्रिट के 303 और बीयर के 69 ब्रांड होंगे उपलब्ध

0
106

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन द्वारा विदेशी मदिरा (foreign liquor) की खरीदी के लिए जारी रेट ऑफर में 70 कंपनियों ने अपने रेट ऑफर प्रस्तुत किए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के मदिरा विनिर्माताओं के साथ-साथ अन्य राज्यों और विदेश में निर्मित मदिरा आपूर्ति करने वाली कंपनियां (बीआईओएस) भी शामिल हैं।

इन कंपनियों ने विदेशी मदिरा स्प्रिट के 303 ब्रांड और बीयर के 69 ब्रांड के रेट दिए हैं। यह जानकारी आज आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दी गई। अध्यक्षता में बीते 19 जून को हुई कैबिनेट की बैठक में विदेशी मदिरा के थोक विक्रय एवं भंडारण हेतु वर्तमान में प्रचलित एफएल 10 ए बी अनुज्ञप्ति की व्यवस्था को समाप्त करते हुए सीधे विनिर्माता इकाइयों से विदेशी मदिरा का थोक क्रय किए जाने का निर्णय लिया गया था।

कैबिनेट का निर्णय और बेवरेज कॉरपोरेशन की तैयारी

कैबिनेट के इस निर्णय के परिपालन में बेवरेज कॉरपोरेशन द्वारा विदेशी मदिरा खरीदी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में कंपनियों को रेट ऑफर भी जारी किया गया है। राज्य में विदेशी मदिरा का क्रय इससे पहले लायसेंसियों द्वारा किया जाता था, लेकिन अब सरकार ने इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।

बैठक में सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता ने विदेशी मदिरा की खरीदी से लेकर उपभोक्ताओं को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों की गहन समीक्षा की और प्रस्तावित व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कंपनियों के रेट ऑफर और फुटकर विक्रय के लिए अनुमोदित दर को ब्रांड और लेबलों के अनुसार वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

उपभोक्ताओं को मिलेगी विश्वस्तरीय मदिरा

छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को विदेशी मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित व्यवस्था के लागू होने से यूरोप के बड़े देशों में बिकने वाले लोकप्रिय ब्रांड की मदिरा भी दुकानों में मांग अनुरूप उपलब्ध रहेगी। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मदिरा दुकानों में निर्धारित दर से अधिक दर पर मदिरा का विक्रय न हो और मदिरा में किसी भी प्रकार की मिलावट न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। मदिरा के निर्धारित रेट और क्वालिटी की निगरानी के लिए मदिरा दुकानों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को आबकारी मुख्यालय के सेन्ट्रलाईज्ड वीडियो मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा।

मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से उपलब्ध होगी ब्रांड की जानकारी

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री साय की मंशा के अनुसार शासकीय कार्य में पारदर्शिता के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा मोबाइल बेस्ड एप्लिकेशन तैयार किया जा रहा है। इस मोबाइल बेस्ड एप्लिकेशन के जरिए राज्य के मदिरा दुकानों में विभिन्न ब्रांड की मदिरा की उपलब्धता की जानकारी आम लोगों को मिल सकेगी।

इस नई व्यवस्था से छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और पारदर्शिता के साथ-साथ गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here