श्रावण माह में बंजारी धाम में सहस्त्रधारा अभिषेक : 11 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

0
195

 

रायपुर। परम पवित्र श्रावण माह के अवसर पर, षष्टी तिथि रविवार 11 अगस्त को रायपुर के प्राचीन बंजारी धाम में भव्य सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन की अगुवाई पंडित धीरज शास्त्री द्वारा की जाएगी, जिसमें प्रमुख यजमान अनूप ओझा जी के साथ भक्तजन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे।

अभिषेक के दौरान, भक्तजन 1 हजार छिद्र वाले कलश से वेद मंत्रों के साथ जल अर्पण करेंगे, जिससे भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। सहस्त्रधारा के समय जब जल की धार भोलेनाथ पर बरसती है, तो यह माना जाता है कि भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश के करणी सेना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। श्री तोमर, जिन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी खारून गंगा महाआरती को महादेव घाट में आयोजित कर भक्तों को गंगा आरती का पुण्य प्राप्त करवाया है, इस आयोजन में सनातन संस्कृति और समाज के कल्याण से जुड़े अन्य लोग भी भोले बाबा का अभिषेक करने पहुंचेंगे।

पंडित धीरज शास्त्री और अन्य आचार्य जनकल्याण के लिए पूजा-अर्चना करेंगे। सभी भक्तों को इस शुभ अवसर पर आकर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने का निमंत्रण दिया गया है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here