रायपुर। दिनांक 16.08.2024 को थाना गुढियारी पुलिस ने परशुराम भवन के पास एक व्यक्ति को लोहे का धारदार हथियारनुमा चाकू लहराते हुए और लोगों को डराते धमकाते हुए पाया। आरोपी की पहचान आकाश पटेल (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई, जो नया तालाब गुढियारी के पास रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखा हुआ धारदार चाकू जप्त किया। आरोपी के खिलाफ थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 536/2024 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg