CG CRIME NEWS : नया रायपुर में स्टंटबाजी करने वाले 5 बाइक राइडर्स पर कार्रवाई

0
159

 

रायपुर। दिनांक 15.08.2024 को थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम ने नया रायपुर की सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले 5 बाइक राइडर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने दोपहिया वाहनों पर स्टंट करते हुए खुद और दूसरों के लिए खतरा पैदा किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में, थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर इन राइडर्स को पकड़ा। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई, साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी दंडित किया गया।

जिन व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई:

  1. करण कोसले (उम्र 22 वर्ष), निवासी पलौद, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर।
  2. रामेश्वर चक्रधारी (उम्र 20 वर्ष), निवासी लालपुर देवपुरी, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर।
  3. शिवम भारती (उम्र 20 वर्ष), निवासी पलौद, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर।
  4. विवेक कुमार गौतम (उम्र 20 वर्ष), निवासी बीरगांव न्यू नगर निगम ऑफिस के पास, थाना उरला, रायपुर।
  5. साहिल कुमार जांगड़े (उम्र 18 वर्ष), निवासी सुदामा नगर, टिकरापारा, रायपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here