CG CRIME NEWS : 16 पौवा देशी मदिरा मशाला के साथ आरोपिया कमला बेसरा गिरफ्तार

0
388

 

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत नशे के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। इसी क्रम में दिनांक 19 अगस्त 2024 को थाना गुढियारी पुलिस को सूचना मिली कि खालबाडा तिरंगा अंडा सेंटर के पीछे एक महिला अपने पास अवैध शराब रखी हुई है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी गुढियारी को निर्देशित कर मौके पर रेड कार्रवाई की गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपिया श्रीमती कमला बेसरा (50 वर्ष) पति स्व. देखन बेसरा, निवासी खालबाडा तिरंगा अंडा सेंटर के पीछे, थाना गुढियारी, रायपुर, के पास से सफेद, नीला, और हरा रंग के थैले में रखे 16 पौवा देशी मदिरा मशाला बरामद किया। जब्त सामग्री की कीमत 1760 रुपये आंकी गई है, जबकि आरोपिया के पास से 220 रुपये की बिक्री राशि भी बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपिया कमला बेसरा को गिरफ्तार कर थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 542/24 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here