CG CRIME NEWS : खपराभटठी में चाकू लहराने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
503

 

रायपुर। आजाद चौक थाना क्षेत्र के खपराभटठी इलाके में एक युवक को चाकू लहराते हुए पकड़ा गया है। आरोपी का नाम मयंक तिवारी (उम्र 26 वर्ष), पिता राजेश तिवारी, निवासी खपराभटठी, आमापारा, रायपुर है।

आज 21 अगस्त 2024 को पुलिस को सूचना मिली कि खपराभटठी में प्रदीप कबाड़ी दुकान के सामने मयंक तिवारी नामक व्यक्ति चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को चाकू लहराते हुए पाया और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके पर की गई पूछताछ में मयंक तिवारी ने अपना नाम और पता बताया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू भी बरामद किया, जिसे आर्म्स एक्ट के तहत जप्त कर लिया गया है। मयंक तिवारी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here