वरिष्ठ इंटक नेता गजेंद्र सिंह पर हमले की लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने की निंदा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

0
1908

 

भिलाई: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश महासचिव और चिराग पासवान समर्थक मुकेश वर्मा ने इंटक श्रमिक नेता गजेंद्र सिंह पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। वर्मा ने घायल नेता से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और कहा कि भिलाई जैसे शांतिपूर्ण शहर में इस प्रकार की घटना का होना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने इस घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में भिलाई में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here