RAIPUR CRIME NEWS : धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, लोगों को धमकाने के आरोप में पुलिस ने दबोचा

0
549

 

रायपुर/  थाना गुढियारी पुलिस ने 05 सितंबर 2024 को एक व्यक्ति को धारदार हथियारनुमा चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि परशुराम भवन के पास गुढियारी में एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा है और इलाके में आतंक फैला रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी आकाश पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान आकाश पटेल (उम्र 24 वर्ष), पिता अश्वनी पटेल, निवासी नया तालाब गुढियारी (पाठक किराना स्टोर्स के पास) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखे गए लोहे के धारदार हथियारनुमा चाकू को जप्त किया। आरोपी के खिलाफ थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 569/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गुढियारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में दहशत का माहौल शांत हुआ है और पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here