बड़ी खबर : पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू का निधन, सीएम विष्णु देव साय ने जताया शोक

0
152

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू का निधन हो गया है। इस दुखद समाचार के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कमला देवी साहू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कमला देवी के निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरी पीड़ा हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

कमला देवी साहू का परिवार और उनके नजदीकी रिश्तेदार इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है। समाज सेवा में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here