सपा नेता बृजेश चौरसिया ने पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

0
541

 

रायपुर / समाजवादी विचारक और सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा, पूर्व राज्यसभा सांसद परम श्रद्धेय स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया जी की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाजवादी नेता बृजेश चौरसिया ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया जी, जो डॉ. भीमराव अंबेडकर के सहयोगी और माननीय कांसी राम साहब के सलाहकार थे, ने अपने जीवनकाल में सामाजिक न्याय और परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार और संघर्ष आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।

समारोह के दौरान बृजेश चौरसिया ने कहा कि स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया जी का जीवन समाजवादी मूल्यों और समाज के पिछड़े, दलित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित था। उन्होंने समाज में समानता और भाईचारे के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here