crime news : पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खुनी जंग , एक युवक की मौत

0
195

 

लुधियाना। शिमलापुरी इलाके के फतेह सिंह नगर में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खुनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों और तेजधार हथियारों से हमला किया, जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलजीत के रूप में की गई है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पथराव हो रहा था। अचानक एक पत्थर दिलजीत के सिर पर लगता है, जिससे वह बेहोश होकर गिर जाता है। इसके बाद करीब 8-9 लोग तेजधार हथियारों के साथ उस पर हमला कर देते हैं। घटना के बाद मृतक के साथ मौजूद लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं।

थाना डाबा के एसएचओ गुरविंदर कौर ने बताया कि पुलिस को इस लड़ाई की शिकायत मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। विवाद की असल वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here