Bollywood NEWS , उर्वशी रौतेला ने मणिपुरी दुल्हन के रूप में रैंप पर बिखेरा जलवा, 24 कैरेट गोल्ड कढ़ाई वाली ड्रेस में रचा इतिहास

0
629

 

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, जो अक्सर अपनी निजी जिंदगी और फैशन स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, ने ग्लोबल फैशन फेस्टिवल 2024 में मणिपुरी पारंपरिक दुल्हन के रूप में रैंप पर उतरकर एक नया इतिहास रच दिया है। इस शो में उर्वशी ने मणिपुरी डिजाइनर रॉबर्ट नोरेम द्वारा डिजाइन की गई मणिपुरी कुमिन पोटलोई पहनी, जो विशेष रूप से 24 कैरेट सोने के धागे से कढ़ाई की गई थी।

उर्वशी ने मणिपुरी दुल्हन की पोशाक पहनकर पहली बार किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी द्वारा इस पारंपरिक परिधान को ग्लोबल फैशन शो में प्रस्तुत किया। उनका यह लुक मणिपुरी संस्कृति और शिल्पकला का अद्भुत उदाहरण पेश करता है। यह ड्रेस चमकीले रंगों, बारीक कढ़ाई और गोल्ड के उपयोग से सजी हुई थी, जो मणिपुरी दुल्हनों की पारंपरिक और विशिष्ट शैली को दर्शाता है।

यह पारंपरिक पोशाक मणिपुरी दुल्हन की विशिष्ट स्कर्ट “पोटलोई” के रूप में जानी जाती है, जिसे बांस और मोटे फाइबर से बनाया जाता है और साटन कपड़े से सजाया जाता है। उर्वशी के इस खास अंदाज ने न केवल फैशन जगत को चौंका दिया है बल्कि मणिपुरी सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here