RAIPUR CRIME NEWS : फोन पे स्कैनर से फर्जी भुगतान कर ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

0
540

 

रायपुर : शहर में फोन पे स्कैनर से भुगतान का झांसा देकर ठगी करने वाले पति-पत्नी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने विभिन्न दुकानों में ऑनलाईन भुगतान का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया। क्राइम एएसपी लखन पटले ने मामले की पुष्टि की है।

प्रार्थी विष्णु प्रसाद साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके शाशा स्टोर्स में लोकेश सिंह बंजारे और प्रिया पाण्डे नामक ग्राहक कपड़े खरीदने के बाद 7,300 रूपये की खरीदारी की। उन्होंने फोन पे से भुगतान करने का दावा करते हुए फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया, लेकिन उनके खाते में पैसे नहीं आए। सिविल लाइन थाने में की गई शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी रायपुर के ही निवासी हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here