रायपुर। दिनांक 23.09.2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की मोपेड (मेस्ट्रो क्रमांक सीजी 04 एच.आर. 8543) में अवैध शराब लेकर बगदई से ग्राम बिलाडी की ओर आ रहा है। तस्दीक पर पुलिस ने रेड कार्रवाई कर वाहन चालक विमल कुमार धृतलहरे को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 50 पौवा देशी मदिरा मसाला (प्रत्येक में 180 मि.ली. शराब, कुल 9.000 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत 5,500 रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
- CG CRIME NEWS
- CG POLICE
- raipur
- क्राइम
- खास खबर
- छत्तीसगढ़
- देश-दुनिया
- बड़ी खबर
- राजधानी
- रायपुर
- समाचार
- हिंदुस्तान न्यूज़ 24






