बड़ी खबर : गरबा महोत्सव में गैर-हिंदुओं की पहचान के लिए गौमूत्र पिलाने की योजना: बीजेपी जिला अध्यक्ष की अनूठी पहल

0
650

 

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित गरबा महोत्सव में गैर-हिंदुओं की पहचान के लिए अनोखा तरीका अपनाया जाएगा। इंदौर बीजेपी जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने घोषणा की है कि गरबा पंडाल में आने वाले हर व्यक्ति को गौमूत्र पिलाया जाएगा, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कौन हिंदू है और कौन गैर-हिंदू।

वर्मा का मानना है कि यदि व्यक्ति हिंदू होगा, तो उसे गौमूत्र पीने में कोई आपत्ति नहीं होगी। उनका कहना है कि इस तरीके से “सांप भी मर जाएगा और लाठी भी नहीं टूटेगी,” क्योंकि आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से पहचान में चूक हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि गैर-हिंदू युवक गरबा में प्रवेश के लिए तिलक लगाकर और कलावा बांधकर खुद को हिंदू दर्शाने की कोशिश करते हैं।

बीजेपी जिला अध्यक्ष ने शहर के सभी गरबा आयोजकों से अपील की है कि वे पंडाल में प्रवेश करने से पहले प्रत्येक व्यक्ति को गौमूत्र पिलाएं, ताकि गैर-हिंदुओं को रोकने का यह उपाय सफल हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here