एक्टर गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती ; मैनेजर ने दी पूरी जानकारी

0
1160

 

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को पैर में गोली लगने की खबर सामने आई है। घटना आज सुबह 4:45 बजे की है, जब गोविंदा अंधेरी स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराए गए। जानकारी के मुताबिक, गोविंदा को उनकी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली लग गई थी।

गोविंदा के मैनेजर ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। यात्रा से पहले, वे अपनी रिवॉल्वर बैग में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर अचानक उनके हाथ से गिर गई और गोली सीधे उनके पैर में जा लगी।

घटना के तुरंत बाद गोविंदा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर से गोली निकाल दी। डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि अब उनकी तबीयत ठीक है और फिलहाल वह क्रिटिकेयर अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here