दिग्गज अभिनेता की 84 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे ने दी जानकारी

0
685

 

सिनेमा जगत को एक और बड़ा झटका लगा है। मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जॉन अमोस का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके बेटे केली क्रिस्टोफर एमोस ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। जॉन अमोस को टीवी शो ‘गुड टाइम्स’ में जेम्स इवांस सीनियर के किरदार के लिए खासतौर पर जाना जाता था। यह किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ था। इसके अलावा, वह ‘ऑल इन द फैमिली’ और ‘द जेफरसन’ जैसे शोज़ का भी हिस्सा रह चुके हैं।

केली क्रिस्टोफर एमोस ने बयान जारी करते हुए कहा, “मेरे पिता का निधन हो गया है, जो हमारे परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वह बहुत दयालु और स्नेही स्वभाव के व्यक्ति थे। दुनियाभर में उनके प्रशंसक उन्हें बेहद प्यार करते थे और कई लोग तो उन्हें एक पिता के रूप में देखते थे। उन्हें हमेशा उनके शो और फिल्मों के जरिए याद किया जाएगा। मेरे पिता मेरे सबसे अच्छे दोस्त और हीरो थे। उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।”

जॉन अमोस ने ‘रूट्स’ नामक मिनी सीरीज में कुंटा किन्टे की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें एमी अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया था। ‘गुड टाइम्स’ में उनके प्रदर्शन ने उन्हें एक अश्वेत अभिनेता के रूप में भी बड़ी पहचान दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here