भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का जन्मोत्सव गायत्री नगर में धूमधाम से मनाया गया

0
274

 

रायपुर, – राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा विधायक श्री पुरंदर मिश्रा का जन्मोत्सव गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रायपुर शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता और समर्पित कार्यकर्ताओं ने उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री पुरंदर मिश्रा को बधाई देने के लिए भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। जन्मोत्सव का माहौल पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा, जहां श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने श्री मिश्रा के नेतृत्व और उनके योगदान की सराहना की, साथ ही उनके मार्गदर्शन में पार्टी और क्षेत्र के विकास में हो रहे प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिलकर श्री मिश्रा के प्रति अपना समर्थन और आभार व्यक्त किया।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here