26 trains cancelled : त्योहारों के बीच 26 ट्रेनें रद्द, जनता को हो रही भारी परेशानी

0
128

 

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है, जिससे प्रदेश के लोगों को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, खासकर त्योहारों के सीजन में, जब सबसे ज्यादा यात्रा होती है।

रेलवे का कहना है कि बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी रेलवे लाइन जोड़ने के काम के कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है। 30 सितंबर से 11 अक्टूबर तक अलग-अलग ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। इससे पहले पिछले महीने भी 72 ट्रेनों को रद्द किया गया था।

यात्रियों का कहना है कि त्योहारों के समय ट्रेनों का रद्द होना उनके लिए भारी परेशानी का कारण बन रहा है। वहीं, सरकार द्वारा वंदे भारत जैसी नई ट्रेनों की शुरुआत के बावजूद बाकी ट्रेनों की स्थिति राम भरोसे नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here