छत्तीसगढ़ जन सेवा फाउंडेशन द्वारा सूरत में दशहरा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

0
722

 

सूरत, गुजरात: छत्तीसगढ़ जन सेवा फाउंडेशन की ओर से दशहरा के उपलक्ष्य में सूरत में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन के फाउंडर अभिषेक सिंह और प्रेसिडेंट विभा सोनी द्वारा किया गया, जिसमें सारथी रेजिडेंसी के प्रमुख नरेंद्र शर्मा और प्रायोजक चंदन कुमार ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

यह नेशनल लेवल का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ जन सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें सूरत के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस आयोजन को शानदार सफलता मिली और सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।

आयोजन की सफलता में फाउंडेशन की टीम और स्थानीय सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही। आयोजकों ने इसे छत्तीसगढ़ जन सेवा फाउंडेशन की सामाजिक जिम्मेदारी और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here