कलेक्ट्रेट में प्रेस फोटोग्राफर का शव मिलने से सनसनी, 24 घंटे में दूसरी घटना

0
345

 

मध्यप्रदेश | छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार सुबह एक प्रेस फोटोग्राफर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेस फोटोग्राफर राजकुमार सोनी का शव कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी एक खटारा जीप में गमछे से लिपटा हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी, टीआई और FSL की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

छिंदवाड़ा में पिछले 24 घंटों में यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कलेक्टर परिसर में शव मिलने से पुलिस की जांच तेज हो गई है, लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला हत्या है या आत्महत्या। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here