रायपुर दक्षिण उपचुनाव: 13 नवंबर को होगा मतदान, 2.71 लाख मतदाता करेंगे फैसला

0
78

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का मतदान 13 नवंबर को होगा। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से इस दिन मतदान करने की अपील की है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इस उपचुनाव में 2.71 लाख से अधिक मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मतदान के लिए कुल 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों की टीम को आज से सेजबहार कॉलेज से विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here