sex racket , पुलिस ने होटल में मारा छापा, सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़ 10 लोग गिरफ्तार

0
54

मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए होटल पर छापा मारा। पुलिस को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कृषि उपज मंडी के पास स्थित एक होटल में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है।

संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

शुक्रवार रात पुलिस ने रणनीति बनाकर होटल पर रेड की। छापे के दौरान होटल के विभिन्न कमरों में युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में पाए गए। पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए सभी को हिरासत में ले लिया।

10 लोग हिरासत में

पुलिस ने होटल से 5 युवकों और 5 युवतियों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि सेक्स रैकेट के अन्य सदस्यों और मुख्य संचालकों का पता लगाया जा सके।

होटल मालिक और कर्मचारियों की भूमिका की जांच

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि होटल मालिक और कर्मचारियों की इस रैकेट में क्या भूमिका थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here