Crime news : रायपुर के गुढ़ियारी स्थित स्कूल में महिला एकाउंटेंट ने अपनी ही शादी के लिए किया स्कूल में घोटाला , FIR दर्ज

0
46

Raipur / रायपुर के गुढ़ियारी स्थित महावीर अंग्रेजी स्कूल में फीस के पैसे में गबन का बड़ा मामला सामने आया है। स्कूल की महिला अकाउंटेंट सविता साहू पर करीब 6.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर गुढ़ियारी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे सामने आया घोटाला?

घोटाले का खुलासा तब हुआ, जब सविता साहू ने अपनी शादी के लिए छुट्टी ली। इस दौरान कुछ अभिभावकों ने स्कूल से पुरानी फीस की रसीदें मांगी। जांच में पता चला कि सविता ने बच्चों को पक्की रसीद देने के बजाय कच्ची रसीद दी थी और फीस की रकम स्कूल के खाते में जमा नहीं की थी।

ऑडिट में गड़बड़ियां

सविता साहू 12 नवंबर 2022 से स्कूल में अकाउंटेंट के पद पर नियुक्त थी। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, पिछले कुछ समय से ऑडिट में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। सविता संतोषजनक जवाब नहीं देती थी। जब ऑडिट किया गया, तो लगभग 6 लाख 17 हजार रुपए स्कूल के खाते में जमा नहीं होने का पता चला।

पुलिस कर रही है जांच

स्कूल प्रबंधन ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। गुढ़ियारी पुलिस अब यह जांच कर रही है कि घोटाले की रकम का इस्तेमाल कहां किया गया और इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here