जनहित संस्था अवाम ए हिन्द ने संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में निकाली तिरंगा गौरव यात्रा

0
33

आजादी के अमृत महापर्व के शुभ अवसर पर, राजधानी रायपुर (छत्तीसगढ़) की पंजीकृत संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के आव्हान पर स्थानीय रामनगर क्षेत्र संतराम दास वार्ड, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में रामनगर से प्रारम्भ करते हुए भारत माता चौक से लेकर कबीर चौक तक स्वतन्त्रता दिवस की 75वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाल कर वार्ड वासियों और आम नागरिकों को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के प्रति जागरूक किया।

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि अमृत महोत्सव मानाने, गौरव यात्रा निकालने का उद्देश्य है कि युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के प्रति जागरूक करना और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना जिससे सभी में देशभक्ति भाव जागृत हो सके।

इस गौरव यात्रा के दौरान संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान, पँडित अनिल शुक्ल, सैय्यद जाकिर हुसैन, राजेन्द्र शर्मा, ज़ुबैर खान, अरहम खान, योगेश्वर सिन्हा, बलराम कश्यप, श्रीमती अनिला शर्मा, अजहर शरीफ, महमूद आलम, मोहम्मद नोशाद, राशिद बिलाल, अफ़रोज़ खान, मोहम्मद अफ़ज़ाल, अकमल खान, अनमोल जैन, मुकेश बम्बोडे, हाजी मोहम्मद सलीम, मोहसिन खान, अरशान रजा, अयान रजा, अरमान खान, अबरार खान सहित अनेक सदस्यों की सादर उपस्थिति रही।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here