छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर: 16 जिलों में येलो अलर्ट, लू चलने की संभावना

0
18

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में हीटवेव (लू) चलने की संभावना जताई गई है।

बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान

शनिवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

किन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट?

शनिवार को मौसम विभाग ने बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में लू चलने की संभावना जताई थी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here