IML फाइनल मैच की टिकट ब्लैक में बिकते पकड़े गए दो आरोपी, क्राइम ब्रांच की रेड

0
20

रायपुर। होटल हयात में IML फाइनल मैच की टिकट ब्लैक में बेचने की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

तेलीबांधा थाना प्रभारी (TI) ने होटल हयात में क्राइम ब्रांच की रेड की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। पुलिस टीम ने कमरा नंबर 616 में छापा मारा, जहां ब्लैक में टिकट बेचे जा रहे थे।

दो आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी

क्राइम ब्रांच ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है, और मुख्य आरोपी के बारे में जल्द ही खुलासा किया जा सकता है। पुलिस टीम ने ब्लैक में बेची जा रही टिकटें और मोबाइल भी जब्त किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here