श्री नीलू शर्मा बने छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष, कैट प्रतिनिधिमंडल ने दी शुभकामनाएं
रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा को उनके पदभार ग्रहण करने पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में कैट के प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कैट छत्तीसगढ़ के चेयरमैन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री विक्रम सिंहदेव, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह, कार्यकारी महामंत्री श्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्री अमर पारवानी एवं श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिसे देश के पर्यटन मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि पर्यटन, वन और जल संसाधन विभागों के समन्वय से एकीकृत कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से वन आधारित पर्यटन, प्रमुख नदियों जैसे महानदी और इन्द्रावती, एवं प्रदेश के बड़े बांधों में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
इसके साथ ही शक्ति पीठों पर पर्यटन सुविधाओं के विकास, ईको टूरिज्म, एथेनिक टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म, हेरिटेज टूरिज्म, वन्य जीव पर्यटन और होम स्टे आधारित कुटीर उद्योगों के जरिए स्थानीय रोजगार सृजन पर विचार किया गया।
कैट प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है, जिससे निजी निवेशकों के माध्यम से पर्यटन अधोसंरचना के विकास की दिशा में मजबूत कदम उठाए जा सकते हैं।
इस अवसर पर कैट एवं युवा टीम के प्रमुख सदस्य – श्री शंकर बजाज, श्री नागेन्द्र तिवारी, श्री दीपक विधानी, श्री विकास तिवारी, श्री बी.एस. परिहार और श्री जयराज गुरनानी सहित अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।


