
रायपुर में 28 अप्रैल को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 283 पदों पर होगी भर्ती
रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 28 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के जरिए निजी कंपनियों में 283 पदों पर भर्ती की जाएगी।


इस भर्ती प्रक्रिया में 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार से 22 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच अपना बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा।




https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

