सुशासन तिहार 2025: औचक निरीक्षण के दूसरे दिन सहसपुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय, बरगद के नीचे खाट पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की बातें

सुशासन तिहार 2025: औचक निरीक्षण के दूसरे दिन सहसपुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय

0
81

 

बेमेतरा। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का औचक निरीक्षण अभियान जारी है। दूसरे दिन मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर में उतरा, जहां ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। गांव के पुराने बरगद के पेड़ की घनी छांव में मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाई और खाट पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच देखकर ग्रामीणों को सुखद आश्चर्य हुआ। फूलों की माला, चंदन और आरती के साथ उनका पारंपरिक स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने किए प्राचीन मंदिर के दर्शन

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री साय ने गांव में स्थित 13वीं-14वीं शताब्दी के फणी नागवंशी राजाओं द्वारा निर्मित ऐतिहासिक शिव मंदिर व हनुमान मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का वादा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह ऐतिहासिक धरोहर हमारी संस्कृति की पहचान है। महाशिवरात्रि के मेले में मैं स्वयं उपस्थित रहूंगा।”

विकास कार्यों की दी सौगात

ग्राम सहसपुर को कई विकास कार्यों की सौगात मिली, जिनमें शामिल हैं:

  • हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नए भवन की स्वीकृति

  • 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की घोषणा

  • शिव व हनुमान मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण और पर्यटन स्थल के रूप में विकास

मुख्यमंत्री ने चौपाल के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार को जनसंवाद और समाधान का पर्व बताते हुए कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here