भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल, कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने दी अहम सलाह

भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल

0
69

 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए आतंकियों को “कल्पना से भी परे सजा” देने की बात कही है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने 7 मई को देशभर के 244 चिह्नित जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को युद्ध जैसी आपात स्थिति, विशेषकर हवाई हमलों या मिसाइल हमलों से निपटने के लिए तैयार करना है।

क्या है एयर रेड वॉर्निंग सायरन?

कलेक्टर गौरव अग्रवाल के अनुसार, 7 मई को मॉक ड्रिल के दौरान एयर रेड वॉर्निंग सायरन बजाया जाएगा। यह एक विशेष चेतावनी देने वाला साउंड सिस्टम है, जिसका उपयोग युद्ध या आपात स्थिति में नागरिकों को हवाई हमले, मिसाइल हमले या अन्य खतरों से सतर्क करने के लिए किया जाता है। कई बार यह प्राकृतिक आपदा की स्थिति में भी प्रयोग किया जाता है।

सायरन की अवधि: यह सायरन आमतौर पर 60 सेकंड तक बजता है।
सतर्कता समय: सायरन बजते ही नागरिकों को 5-10 मिनट के भीतर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए।

सायरन बजने पर क्या करें?

कलेक्टर अग्रवाल ने बताया:

  • जैसे ही सायरन बजे, समझें कि हवाई हमले की आशंका है।

  • तुरंत खुले क्षेत्रों से हटें और किसी मजबूत इमारत, घर या बंकर में शरण लें

  • यदि आपके क्षेत्र में बंकर हैं, तो वहाँ जाने का अभ्यास करें।

  • मॉक ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस के 400 कर्मी क्षेत्र में मौजूद रहेंगे और लोगों को मार्गदर्शन देंगे।

मॉक ड्रिल के प्रमुख उद्देश्य:

  1. हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन और उसका अभ्यास।

  2. नागरिकों व छात्रों को आपात स्थिति में सुरक्षा के उपायों का प्रशिक्षण देना।

  3. युद्धकालीन हमले की स्थिति में नागरिकों को स्वरक्षा की जानकारी देना

  4. महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को हमलों से पहले संरक्षित करने के उपाय

  5. निकासी योजनाओं का परीक्षण और उन्हें अपडेट करना।

क्यों अहम है ये मॉक ड्रिल?

इस मॉक ड्रिल को ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। सरकार ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। उल्लेखनीय है कि इस तरह का अभ्यास पिछली बार 1971 में किया गया था, जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here