Crime news : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चारपहिया वाहन में अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 2.5 लाख का माल जब्त

0
296

Crime news : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चारपहिया वाहन में अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 2.5 लाख का माल जब्त

रायपुर, थाना गोबरानवापारा पुलिस और एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों को ग्राम कुर्रा के सोनेसिल्ली रोड स्थित एक राइस मिल के पास मारुति वेगनआर कार (CG 04 B 5279) में 144 पौवा देशी शराब के साथ पकड़ा गया। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब ₹2,50,000 आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी और कार की तलाशी लेने पर डिक्की में छुपा कर रखी गई शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी अपना नाम मनोज टंडन (28 वर्ष) एवं लिखेन्द्र सोनवानी (24 वर्ष) निवासी अभनपुर, रायपुर बताया। दोनों आरोपी शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे।

इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 196/25 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. मनोज टंडन, पिता: स्व. आलम सिंह टंडन, उम्र: 28 वर्ष, निवासी: सत्यम चौक, वार्ड क्र. 04, थाना अभनपुर, जिला रायपुर।
  2. लिखेन्द्र सोनवानी, पिता: स्व. भुनेश्वर सोनवानी, उम्र: 24 वर्ष, निवासी: मौलीमाता चौक, वार्ड क्र. 05, अभनपुर, थाना अभनपुर, जिला रायपुर।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी:

निरीक्षक जितेन्द्र असैय्या (थाना प्रभारी गोबरानवापारा), प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडे (एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट), सउनि. शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आरक्षक राकेश सोनी, गौरीशंकर साहू, धनेश्वर कुर्रे एवं प्र.आर. आनंद कुमार पांडे की सक्रिय भूमिका रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here