रायपुर क्राइम न्यूज़ : तेलघानी नाका में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 23 किलो 110 ग्राम गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल

0
72

रायपुर क्राइम न्यूज़ : तेलघानी नाका में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 23 किलो 110 ग्राम गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल

रायपुर। रायपुर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलघानी नाका चौक के पास मालधक्का रोड से 23 किलो 110 ग्राम गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में दो पुरुषों के साथ-साथ दो महिलाएं भी शामिल हैं।

यह कार्रवाई एटीएस और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मौके से दो ट्रॉली बैग और दो पिट्ठू बैग में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2.30 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही आरोपियों से पांच मोबाइल फोन और एक स्कूटी एक्सेस वाहन जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत करीब 4.48 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. श्याम तांडी पिता मतीराम तांडी, उम्र 35 वर्ष, निवासी कुम्हारी रूपनगर उड़िया बस्ती, जिला दुर्ग
  2. शिवा बघेल पिता नकुल बघेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी कोटा स्टेडियम के पास, थाना सरस्वती नगर, रायपुर
  3. निशा बग्गा पिता परमेश्वर बग्गा, उम्र 26 वर्ष
  4. ईशा बग्गा पिता परमेश्वर बग्गा, उम्र 21 वर्ष — दोनों निवासी भिलाई-3, मस्जिद के पीछे, जिला दुर्ग

आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 160/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक-युवतियां तेलघानी नाका चौक के पास गांजा बिक्री की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एटीएस और थाना गंज की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और बताए गए हुलिए के आधार पर चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा रखने की बात कबूल की।

इस कार्रवाई में उपरीक्षक अनिल साहू, प्रधान आरक्षक राजेश निषाद, महिला प्रधान आरक्षक दुर्गा बघेल चौधरी, आरक्षक जितेश माझी, आरक्षक अशोक राठौर, आरक्षक शुभम शर्मा और महिला आरक्षक उत्तर वर्मा की अहम भूमिका रही।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here