योग दिवस पर मोवा मंडल में भव्य आयोजन, पार्षद गोपेश साहू की रही सक्रिय सहभागिता
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मोवा मंडल द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में जोन क्रमांक 09 के अध्यक्ष एवं पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड के पार्षद गोपेश साहू ने प्रमुख रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में उन्होंने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए सभी नागरिकों से नियमित योग करने की अपील की।
इस आयोजन में पतंजलि से जुड़े योग गुरु द्वारा योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास और मार्गदर्शन किया गया, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। योग सत्र के दौरान सरल और प्रभावी आसनों के माध्यम से लोगों को शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाने की प्रेरणा दी गई।
पार्षद गोपेश साहू ने कहा कि “योग न केवल स्वस्थ जीवन की कुंजी है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति का वैश्विक उपहार है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज विश्वभर में योग को सम्मान मिला है। हमें गर्व है कि हम इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।”
कार्यक्रम में विशेष रूप से अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, मोवा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार नागोडे, भाजपा वरिष्ठ नेता शिवजलम दुबे, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश चंद्रवंशी, विश्वदिनी पांडेय, मंडल महामंत्री उमाशंकर साहू, श्रीमती श्रद्धा शुक्ला, संयोजक आरिफ सिद्दीकी, सरोज साहू, गणेश साहू, भाजपा नेता राजेश साहू, सहित अनेक वार्ड पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने यह सिद्ध किया कि योग जन-जन का अभियान बन चुका है, और पार्षद गोपेश साहू के नेतृत्व में यह जागरूकता और भी व्यापक होती जा रही है।


