
पंचायत 4’ हुई रिलीज, मेकर्स ने सीजन 5 को लेकर किया बड़ा खुलासा – स्क्रिप्ट और डायरेक्शन तैयार!
मुंबई।
लंबे इंतजार के बाद फुलेरा गांव की गलियों से एक बार फिर हंसी और संवेदना की महक लेकर ‘पंचायत सीजन 4’ Panchayat 4’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। अपने पहले तीन सीजन से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली इस सीरीज के चौथे भाग को भी फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इस बार कहानी में गांव की राजनीति और भावनात्मक गहराई का मिला-जुला तड़का देखने को मिला है।


इस बार दिखी ‘मंजु देवी बनाम क्रांति देवी’ की चुनावी जंग
चौथे सीजन में गांव की सरपंची को लेकर मंजु देवी और क्रांति देवी के बीच दिलचस्प चुनावी मुकाबला दिखाया गया है। वहीं प्रहलाद जी को विधायक का टिकट मिलने की चर्चा और गांव के बदलते समीकरण ने कहानी में रोमांच बढ़ा दिया है।
राइटर चंदन कुमार का खुलासा – सीजन 5 की स्क्रिप्ट तैयार
एक मीडिया इंटरव्यू में ‘पंचायत’ के राइटर चंदन कुमार ने कहा कि जैसे-जैसे सीरीज के सीजन बढ़ते जा रहे हैं, दर्शकों की उम्मीदें भी ऊंची होती जा रही हैं। उन्होंने बताया –

“हमारी कोशिश रहती है कि कुछ भी जबरदस्ती न दिखाएं। हर घटना के पीछे एक प्रस्तावना होती है। हम कहानी को लोगों से जुड़ा रखने पर जोर देते हैं।”
चंदन ने ये भी बताया कि सीजन 4 के रिलीज होते ही सीजन 5 की स्क्रिप्ट और डायरेक्शन पहले से ही तैयार है। उन्होंने कहा –
“हम दर्शकों के प्यार को फॉर ग्रांटेड नहीं लेते। हर फैसला सोच-समझकर उस दुनिया और किरदारों को ध्यान में रखते हुए लिया जाता है, जो हमने गढ़ी है।”
गांव की आत्मा को नहीं छोड़ा
चौथे सीजन में भले ही राजनीति को केंद्र में रखा गया हो, लेकिन पंचायत की असली पहचान – गांव की सादगी, रिश्तों की गर्माहट और हल्के-फुल्के हास्य को बरकरार रखा गया है। यही वजह है कि यह सीरीज एक बार फिर दर्शकों के दिलों में बस गई है।
‘पंचायत’ एक ऐसी सीरीज बन गई है, जो बिना किसी शोर-शराबे के सीधे दिलों तक पहुंचती है। अब जबकि सीजन 5 की तैयारी पूरी हो चुकी है, फुलेरा की अगली कहानी को लेकर दर्शकों का इंतजार और उत्सुकता दोनों चरम पर




