बड़ी खबर : कैबिनेट बैठक शुरू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई, कई अहम मुद्दों पर होगा मंथन

0
52

बड़ी खबर : कैबिनेट बैठक शुरू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई, कई अहम मुद्दों पर होगा मंथन

रायपुर। राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आज शुरू हो गई है, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा की जानी है। यह बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल का अंतिम दिन है। इस मौके पर कैबिनेट बैठक में उन्हें औपचारिक विदाई दी जाएगी।

बैठक को लेकर यह भी अटकलें थीं कि नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा या स्वागत किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल इस पर सस्पेंस बरकरार है।

कैबिनेट की इस बैठक में आगामी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा की जाएगी। सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों पर मंत्रियों की राय ली जा सकती है। इसके अलावा राज्य में खाद और बीज की उपलब्धता, खरीफ सीजन की तैयारियां तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी मंत्रणा की संभावना है।

बैठक के फैसलों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here