Weather update : छत्तीसगढ़ में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी , राजधानी रायपुर का मौसम

0
30

Weather update : छत्तीसगढ़ में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी , राजधानी रायपुर का मौसम

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह से ही रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। प्रदेश में अब मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आज से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों में और अधिक तेजी आएगी। राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा के आसार भी बने हुए हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। बलरामपुर जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पेण्ड्रा रोड में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर का मौसम

रायपुर में आज दिनभर आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है और यह 23 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम का यह रुख लोगों को गर्मी से राहत देने वाला साबित हो रहा है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here