रायपुर: मोवा स्थित रिलायंस मार्ट में लिफ्ट बनी जानलेवा, मेंटिनेंस के अभाव में आए दिन फंस रहे ग्राहक

0
47

रायपुर: मोवा स्थित रिलायंस मार्ट में लिफ्ट बनी जानलेवा, मेंटिनेंस के अभाव में आए दिन फंस रहे ग्राहक

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित रिलायंस मार्ट में लिफ्ट मेंटिनेंस में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट खराबी के चलते ग्राहक आए दिन लिफ्ट में फंस रहे हैं। इसी कड़ी में एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती करीब 5 मिनट तक लिफ्ट के भीतर अकेली फंसी रही।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब लिफ्ट फंस गई, तो युवती घबरा गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। मौके पर मौजूद स्टाफ और अन्य ग्राहक तुरंत हरकत में आए और मैन्युअली लिफ्ट का दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला गया।

मौजूदा कर्मचारियों ने बताया कि इस तरह की स्थिति हर महीने तीन से चार बार देखने को मिलती है, लेकिन इसके बावजूद लिफ्ट की मेंटिनेंस या सुधार की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

ग्राहकों का कहना है कि एक बड़े शॉपिंग सेंटर में ऐसी लापरवाही बेहद खतरनाक है और प्रशासन को तत्काल इस पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि रिलायंस प्रबंधन लिफ्ट की नियमित जांच और मेंटिनेंस सुनिश्चित करे, वरना वे प्रशासन से शिकायत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here