
सरकारी स्कूलों में पुस्तको की मांग को एनएसयूआई ने फूका मुख्यमंत्री का पुतला
मिडिल प्राइमरी स्कूल के छात्र/छात्राओं के पुस्तक के मांग को लेकर विरोध में उतरी एन एस यू आई
रायपुर जिला एनएसयूआई द्वारा मिडिल एवं प्राइमरी स्कूल के छात्र छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क पुस्तको की मांग को लेकर राजीव गांधी चौक से लेकर J.N. पांडेय स्कूल एनएसयूआई द्वारा रैली निकाल कर एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया गया,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र को शुरू हुए लगभग 15 दिन हो चुके है किंतु अब तक मिडिल एवं प्राइमरी स्कूल के छात्र छात्राओं को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क पुस्तको का वितरण अभी तक नहीं किया गया है यदि छात्र छात्राओं को उचित समय पर कोई सरकार पुस्तको की उपलब्धता नहीं करा पाती तो उस सरकार से जनता अन्य क्या उम्मीद रखेगी छात्र देश का आधार है और शिक्षा उसकी नींव है किन्तु भाजपा की सरकार द्वारा छात्र छात्राओं उन्नत भविष्य को नज़रंदाज़ करते हुए प्रदेश की जनता को शराब परोसने का कार्य कर रही है जो एनएसयूआई कतई बर्दाश्त नहीं करेगी प्रशांत गोस्वामी ने कहा कि यदि 1सप्ताह के भीतर मिडिल एवं प्राइमरी स्कूल के छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए विष्णु देव सायं की सोई सरकार द्वारा पुस्तको का वितरण नहीं किया गया तो एनएसयूआई द्वारा मुख्यमंत्री निवास घेराव कर उनको निद्रा से उठाने का कार्य करेगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव निखिल वंजारी, प्रदेश सचिव विशाल कुकरेजा, जिला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार, प्रशांत चंद्राकर, शिवांक सिंह , संयम ठाकुर एवं सेवा साहू,आलोक सिंह, आशीष तिवारी,दिव्यांश श्रीवास्तव, अनुज सिंह, कृष सहारे, सुहैल खान ,लक्की साहू एवं एन एनएसयूआई पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।।


नए शैक्षणिक सत्र को 15दिन हो चुके हैं किंतु मिली जानकारी के अनुसार पाठ्य पुस्तक निगम नए शराब की दुकानों का स्टॉक मेनटेन करने का कार्य कर रही है इसलिए अबतक स्कूल के छात्र छात्राओं को पुस्तको का वितरण नहीं किया गया-प्रशांत गोस्वामी




