बड़ी खबर : तांत्रिक के.के. श्रीवास्तव 5 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, 300 करोड़ ट्रांजेक्शन की जांच में जुटी एजेंसियां

0
49

बड़ी खबर : तांत्रिक के.के. श्रीवास्तव 5 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, 300 करोड़ ट्रांजेक्शन की जांच में जुटी एजेंसियां

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और तांत्रिक के.के. श्रीवास्तव को कोर्ट ने 5 जुलाई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले 5 दिन की पहली रिमांड पूरी होने पर सोमवार को आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर आगे की जांच के लिए और रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, के.के. श्रीवास्तव ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार तो किया, लेकिन वह लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। पूछताछ में जो जानकारियां उसने दीं, उनके आगे कोई ठोस लिंक नहीं मिल पा रहा है। इसी वजह से गहराई से जांच के लिए और समय मांगा गया।

इस दौरान आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने भी श्रीवास्तव से पूछताछ के लिए अनुमति मांगी है और इसके लिए पत्र लिखा है। संभावना जताई जा रही है कि ईओडब्ल्यू जल्द ही इस मामले में सक्रिय पूछताछ शुरू करेगी।

गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले तेलीबांधा पुलिस ने के.के. श्रीवास्तव को भोपाल से गिरफ्तार किया था। कोर्ट से सात दिन की रिमांड मिलने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी अजय कुमार की अगुवाई में पूछताछ और जांच की प्रक्रिया शुरू की गई।

अब तक की जांच में पुलिस को आरोपी के बैंक खातों में करीब 300 करोड़ रुपये का लेन-देन मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह राशि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के खातों में जमा की गई थी और इन्हीं खातों से ट्रांजेक्शन किया गया।

शक जताया जा रहा है कि यह पूरा फंडिंग नेटवर्क किसी बड़े कांग्रेस नेता से जुड़ा हो सकता है, जिसने के.के. श्रीवास्तव के माध्यम से निवेश किया। पुलिस को लंबे समय से एक युवा कांग्रेसी नेता की तलाश थी, जो श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के बाद अब सामने आ गया है।

मामला अब ईओडब्ल्यू और ईडी की निगरानी में है, और जल्द ही और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here