वार्ड क्रमांक 10 में विकास कार्यों का भूमि पूजन और सामुदायिक भवन का लोकार्पण, स्थानीय जनता में उत्साह
रायपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 10 रानी लक्ष्मीबाई अमन नगर में मंगलवार को कुल 24 लाख 15 हजार रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं प्रगति नगर में विधायक निधि से निर्मित 10 लाख रुपए की लागत वाले सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री मोतीलाल साहू रहे।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद देवदत्त द्विवेदी ने विधायक जी एवं कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित श्री अख्तर चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा और नागरिकों को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, पार्षद मोहन साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष नागोड़े, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक जय प्रकाश चंद्रवंशी, ओमेश जिभेकर, ओम प्रकाश साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज साहू, मंडल उपाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, मुस्लिम समाज के मुतवल्ली साहब, दादा भाई सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने विकास कार्यों की शुरुआत पर विधायक मोतीलाल साहू और पार्षद देवदत्त द्विवेदी के प्रति आभार प्रकट किया। नागरिकों ने आशा जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य होंगे।


