वृंदावन हॉल में वीरांगना समिति का गठन, नीतू सिंह ने दिलाई पदाधिकारियों को शपथ
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना संस्था ने गठित की जिला एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी, महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारियाँ
रायपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना संस्था द्वारा 2 जुलाई को वृंदावन हॉल में वीरांगना कार्यकारिणी समिति का भव्य गठन किया गया। इस दौरान जिला एवं प्रदेश स्तर की अनेक महिलाओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू सिंह ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
घोषित कार्यकारिणी में शामिल प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
राष्ट्रीय स्तर पर:
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: कंचन चौहान
जिला कार्यकारिणी:
जिला अध्यक्ष: आशा सिंह
जिला उपाध्यक्ष: रेखा सिंह, कविता सोलंकी, सारिका ठाकुर, मनीषा ठाकुर
जिला सचिव: अपर्णा सिसोदिया
सह सचिव: रेणु सिंह, शुभ्रा सिंह
जिला कोषाध्यक्ष: उर्मिला सिंह
सह कोषाध्यक्ष: सुनीता सिंह, श्वेता बैस, सुधा सिंह
जिला सांस्कृतिक सचिव: वंदना ठाकुर, मांडवी सिंह, रचना जयवार
प्रदेश स्तर पर:
प्रदेश मीडिया प्रभारी: प्रिया सिंह
प्रदेश संगठन मंत्री: विजिया ठाकुर
महामंत्री: रश्मि चौहान
प्रदेश उपाध्यक्ष: पम्मी सिंह
प्रदेश मंत्री: सुष्मिता अग्निवंशी
चिकित्सा प्रकोष्ठ: अनामिका सिंह
विधि प्रकोष्ठ: प्रतिभा सिंह
वीरांगना वैवाहिकी प्रदेश प्रमुख: बिंदु सिंह
सह प्रमुख: अलका सिंह, निशा सिंह, रचना सिंह
जिला सलाहकार मंडल:
शारदा ठाकुर, सीमा अग्निवंशी, दर्शिका चौहान, सुरेखा ठाकुर, रश्मि बैस, मधु मालती सिंह, अन्नपूर्णा सिंह, स्वाति ठाकुर, ममता ठाकुर
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक नेतृत्व में आगे लाना और संगठन को सशक्त बनाना है। शपथ समारोह में संगठन की एकता, नारी सशक्तिकरण और संस्कृति संरक्षण के संकल्प दोहराए गए।


