
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में नया मोड़ , अनुपमा की कोचिंग में दिखेगा नया रंग, डांसिंग रानीज के सपनों की लेगी जिम्मेदारी
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में नया मोड़ कोच बनेगी अनुपमा, डांसिंग रानीज के सपनों की लेगी जिम्मेदारी
डांस कॉम्पटीशन में नहीं करेगी खुद डांस, बनाएगी टीम को विजेता
राजन शाही के सुपरहिट टीवी शो अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। डांस कॉम्पटीशन की तैयारियों के बीच अनुपमा एक नया फैसला लेने जा रही है जो शो को और भी दिलचस्प बना देगा।



पंडित मनोहर देगा नया ऑप्शन, कोच बनेगी अनुपमा
डांस कॉम्पटीशन से पहले अनुपमा के पैर में चोट आ जाती है। ऐसे में पंडित मनोहर उसे दो विकल्पों में से एक चुनने को कहेगा – या तो वह ‘डांसिंग रानीज’ की कोच बन जाए या सभी महिलाओं का सपना अधूरा रह जाएगा।
फिर से घुंघरू बांधने में हिचकिचाएगी अनुपमा
पंडित मनोहर की बातों से अनुपमा असमंजस में पड़ जाएगी। उसे समझ नहीं आएगा कि आठ महीने बाद वह फिर से डांस की दुनिया में कैसे लौटे। घुंघरू बांधना अब उसके लिए एक भावनात्मक निर्णय होगा।


टीम को कॉम्पटीशन के लिए रजिस्टर करवाएगी अनुपमा
सभी उलझनों के बाद अनुपमा कोच बनने का फैसला लेती है और अपनी टीम के साथ डांस कॉम्पटीशन में रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचती है। उनकी टीम इस मौके को लेकर बेहद उत्साहित नजर आएगी।
जसप्रीत को सताएगा डर, अनुपमा भी होगी प्रभावित
वहीं जसप्रीत को इस बात का डर सताएगा कि कहीं बीच कॉम्पटीशन में टीम का कोई सदस्य शो न छोड़ दे। जसप्रीत की चिंता अनुपमा के मन में भी हलचल पैदा कर देगी

नया ट्विस्ट, नया जोश: अनुपमा की कोचिंग में दिखेगा नया रंग
आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा की कोचिंग और टीम का संघर्ष दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगा। क्या अनुपमा डांसिंग रानीज को जीत दिला पाएगी? ये देखना दिलचस्प होगा।



