Raipur crime : साइंस कॉलेज मैदान में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

0
172

Raipur crime : साइंस कॉलेज मैदान में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार तड़के एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर सरस्वती नगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सुबह स्थानीय लोगों ने मैदान में शव देखकर पुलिस को सूचित किया। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर रहे हैं। सरस्वती नगर थाना प्रभारी के अनुसार, आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here